HARIDWARUTTARAKHAND

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ कार्य बहिष्कार जारी

हरिद्वार

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खीमानंद भट्ट, राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चतुर्थ वर्गीय संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके तिवारी, संरक्षक अशोक राणा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति विवि प्रशासन उदासीन बना है। संध्या रतूड़ी और लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि विवि प्रशासन अगर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति पर कोई ठोस काम नहीं करता है तो धरना प्रर्दशन जारी रहेगा। संघ की उपाध्यक्ष सुनीता चंद तिवारी, बीना मठपाल, चंदन सिंह चौहान ने कहा कि विवि प्रशासन कार्मिकों को बार बार झूठा आश्वासन दे रहा है। अध्यक्षता दिनेश ठाकुर, संचालन मोहित मनोचा ,चंद्र प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल नेगी, शैलेश, चतुर्थ श्रेणी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, नीमा, नित्या, राकेश कुमार, समीर पांडेय, मीनाक्षी गौड़, सुरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, कमल कुमार, नितिन कुमार, चंद्रपाल, रोहित कुमार, राजपाल, मोनिका वर्मा, चंद्र कला, सतीश कुमार, बृजेश, दिलबर सिंह सत्कारी, रमेश पंत, रामपाल, आशुतोष, उपासना, कुसुम, अनुभा भट्ट आदि मौजूद रहे।