चोरी की योजना बना रहे तीन धरे
हरिद्वार। चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि ललतारो पुल के पास तीन लोगों को पकड़ा गया। उनके नाम मोफिद निवासी दुबग्गा चारबाग, लखनऊ यूपी, हाल निवासी दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पास रोडीबेलवाला, अनुज निवासी खसेरवा कलां थाना शामली मंडी जिला शामली यूपी और रोहित निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर जिला गाजियाबाद यूपी है। वहीं, रानीपुर पुलिस ने चाकू के साथ एक युवक को पकड़ लिया। युवक का नाम अर्पित निवासी ग्राम खुब्बनपुर थाना भगवानपुर बताया।

