आज की पीढ़ी हमारी संस्कृति को भूलती जा रही है: अर्चना जैन
हरिद्वार। महिला मंडल शिवालिक नगर की अध्यक्ष अर्चना जैन ने कहा तीज का त्योहार महिलाओं के लिए एक विशेष स्थान रखता है। आज की पीढ़ी सांस्कृतिक परंपराओं को भूलती जा रही है। उन्हें कार्यकर्मो से अपनी संस्कृति के महत्व को समझाना उद्देश्य है। हरिद्वार में जैन समाज की महिला मंडल की ओर से हरियाली तीज त्योहार मनाया गया। महिलाएं तीज के रंग में रंगी नजर आई। हाथों पर मेहंदी लगवाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। छोटे बच्चों ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान आव्या, अर्चिता, कनिका, अमायरा, अंजलि, पूजा, शुभांगी, निकिता, मनुष्यता, कविता, अमित, श्रुति जैन, कविता जैन, इशिका, शालिनी, नीना जैन, नेहा, शिखा, कल्पना, ऋतु, रीना जैन, मीना जैन आदि मौजूद रहे।

