पेरू में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज
लीमा
पेरू में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई है। श्री लोपेज ने बताया कि राजधानी लीमा में मंकीपॉक्स का मामला दर्ज किया गया है। इससे पीडि़त व्यक्ति पेरू में रहने वाला एक विदेशी नागरिक है , जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे किसी व्यक्ति के संपर्क में था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस के अनुसार विश्व भर में 48 विभिन्न देशों से 3,200 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले सामने आये हैं और इसके संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (आईएचआर) की आपात समिति ने कहा है कि मौजूदा मंकीपॉक्स के प्रकोप से निपटने के लिए तात्कालिक प्रयासों की आवश्यकता है, लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति नहीं है।

