HARIDWARUTTARAKHAND

पाक कला प्रशिक्षण औषधीय एवं फलों का सद्पयोग कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार

जिला चिकित्सालय के सभागार में पाक कला प्रशिक्षण औषधीय एवं फलों का सद्पयोग कर स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया साथ ही चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. सीपी त्रिपाठी ने चिकित्सालय परिवार के साथ बेहद सादगी के साथ अपना जन्म दिवस भी मनाया एवं शान्तिंकुंज परिवार हरिद्वार से श्री जयराम एव श्रीमती प्रीति भाटिया, श्रीमती कुसुम त्यागी, श्रीमती शुक्ला सूद, श्रीमती उमा राणा, श्रीमती सरोज, श्रीमती अंजली गुप्ता के द्वारा द्वारा विभिन्न फलोंध्सब्जियों के उपयोंग से भांती-भांती खाद्य पदार्थो को बनाने की विधि एवं उनके औषधीय लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिसमें मुख्यतः अवगत कराया गया कि वर्तमान में बाजार के उपलब्ध आंवला का प्रयोग अधिक से अधिक मात्र में करें, जोकि ऑक्सीजन एवं विटामिन-सी का भरपूर सो्रत है। कार्यक्रम में बडी संख्या में स्वास्थ्यकर्मीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. सीपी त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. चन्दन कुमार मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्साधिाकारी, डा. एसके सोन, डा. संजय त्यागी, डा. आरवी सिंह, डा. हेमलता पांगती, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारीगण आशा शुक्ला, श्रीमती मनोरमा राय, श्रीमती सुषमा, श्रीमती उषा देवी, श्रीमत सुखबीर कौर, किरन, एंजलिना, डीपी बहुगुणा (फार्मेसी अधिकारी) श्रीमती माधुरी रावत (क्वालिटी मैनेजर) कार्यालय स्टाफ विपिन रावत, धीरेन्द्र सिंह, कु. र्कीति, प्रदीप मौर्या (एलटी), विनोद तिवारी, दिनेश लखेडा, राहुल यादव, राजेश पन्त, श्रीमती मंजु शर्मा, कु. मिथलेश, अजीत रतूडी, सुखपाल सैनी, सुरेश, कु. नेहा आदि उपस्थित रहे।