HARIDWARUTTARAKHAND

स्वच्छता को लेकर रैली निकाली

हरिद्वार

आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छठे दिन गंगा स्वच्छता से संबंधित रैली निकाली। रैली जमालपुर कलां से शुरू होकर जटवाड़ा पुल पर समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने जोरदार नारों से रैली की शुरुआत की। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी रविंद्र कौर और स्पर्श गंगा की प्रदेश समन्वयक रीता चमोली, रेनू शर्मा, रजनी ने बच्चों को गंगा सफाई से संबंधित जानकारी दी। रविंद्र कौर ने बताया कि हमें तो स्वच्छता का ध्यान रखना ही है साथ ही आम जनता को भी गंगा की सफाई के लिए जागरूक करना चाहिए। पुलिसकर्मियों ने गोरा शक्ति ऐप के बारे में भी बच्चों को जानकारियां दी।