HARIDWARUTTARAKHAND

कारोबारी की दुकान में चोरी के मामले में परिचितों पर रुकी पुलिस की जांच

रुड़की। हार्डवेयर कारोबारी द्वारा उसकी दुकान में 25 लाख की चोरी का दावा करने के मामले में पुलिस की जांच उसके परिचितों के इर्द-गिर्द आकर रुक गई है। चोरी में दुकान के कर्मचारी और परिचितों की मिलीभगत हो सकती है। पुलिस का दावा है कि अहम सुराग मिले हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर के पास नवीन गोयल का हार्जवेयर का होलसेल का कारोबार है। कारोबारी के मुताबिक बुधवार शाम के वक्त वह अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे दुकान पर पहुंचे तो उन्हें ऑफिस के दरवाजे का शीशा टूट मिला था। उन्होंने दुकान को चेक किया तो पता चला की दुकान से करीब 25 लाख रुपये नगद गायब हैं।