बाइक चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार
रुडकी। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कलियर और मंगलौर कस्बे के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। चोरी की दो बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रुड़की में वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कावड़ मेले के दौरान अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी की शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी। पहला मामला संजीव कुमार शर्मा निवासी हथियाथल थाना कोतवाली मंगलौर ने दर्ज कराया था। तहरीर देकर बताया था कि 10 अप्रैल को भार्गव नर्सिंग होम के पास से बाइक चोरी हो गई थी। वह वहां पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। वहीं, दूसरा मामला फरीदाबाद हरियाणा निवासी धर्मेंद्र ने दर्ज कराया था। बताया था कि पंजाबी ढाबे के पास से कावड़ मेले के दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई थी।

