HARIDWARUTTARAKHAND

एनसीसी की नई भर्ती सम्पन्न

हरिद्वार। 31वीं बटालियन एनसीसी के एऺ प्रमाणपत्र के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। प्रथम वर्ष के लिए कुल 18 छात्रों तथा 34 छात्राओं की भर्ती की गई। कॉलेज की एनसीसी की नई प्रभारी सुषमा जगवाण ने समस्त छात्रों का ब्योरा प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं की सबसे पहले लम्बाई नापी गई। गर्दन पर टैटू बनवाए हुए छात्रों को बाहर किया गया। ग्राउंड की दौड़ लगवाई गई और अन्त में लिखित परीक्षा करवाई गई। मानक के अनुसार जो फिट नहीं थे उन्हें चयन से बाहर कर दिया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन ओपी गौनियाल, बटालियन के सूबेदार मेजर सुनील कुमार, दानेश पुन्न, हवलदार रणबीर सिंह के नेतृत्व में परीक्षा आयोजित की गई।