हरिद्वार में चेतावनी निशान से ऊपर बह रही गंगा
हरिद्वार।
हरिद्वार में गंगा ने दोपहर बाद चेतावनी निशान को पार कर लिया। शाम 4 बजे गंगा 293.5 मीटर पर बह रही थी। जो चेतावनी स्तर से पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। गंगा का चेतावनी स्तर 293 और खतरा 294 मीटर माना जाता है। बुधवार सुबह से ही गंगा का जल स्तर चेतावनी स्तर से सटकर बहता दिख रहा था। देर शाम तक गंगा के जल स्तर बढऩे की संभावना जताई जा रही थी। बढते गंगा के जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय इलाको समेत बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

