खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को भोजन न मिलने का आरोप
हरिद्वार
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष मोनिक धवन ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सोमवार को रोशनाबाद से सीएम को ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने कहा कि देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ चल रहा था, जहां खिलाड़ियों को भोजन नसीब नहीं हुआ। खिलाड़ी इधर से उधर भटक रहे थे। उन्होंने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंजू रानी, राखी प्रधान, स्वाति शर्मा, प्रेम मिश्रा, विकास रस्तोगी, अमित कांबोज, अमन आदि शामिल रहे।

