जोशीमठ में आ रही आपदा बेहद गम्भीर हालातः नरेश शर्मा
हरिद्वार,
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने जोशीमठ में आ रही आपदा को बेहद गंभीर हालात बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को इस संकट से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार का साथ देना चाहिए। यहां राजनीति नहीं बल्कि सहयोग की भावना के साथ काम करने की जरूरत है। मीडिया को जारी बयान में नरेश शर्मा ने कहा कि अनियोजित विकास और भौगोलिक परिस्थितियों को दरकिनार करके यहां किए जा रहे निर्माण की वजह से जोशीमठ पर आफत आई हुई है। यह भविष्य के लिए अन्य पर्वतीय शहरों के लिए भी खतरे की घंटी है। राज्य सरकार पीड़ितो को उनके भवनों का मूल्यांकन कर मुआवजे की घोषणा करे व्यापारियों को भी मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि लोगो कि जीवनभर की कमाई सरकार एक ही झटके में तोड़ना चाहती हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्थानीय इकाई से जोशीमठ मामले पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। आम आदमी पार्टी संकट के दौर में जोशीमठ के पीड़ित परिवारों के साथ है और यथासंभव मदद के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोशीमठ मे आए संकट से निपटने के लिए अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए।

