UTTARAKHAND

कांवड़ लेने आ रहे 90 वाहन वापस लौटाए

रुडकी। कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बावजूद दूसरे प्रदेशों के लोग हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से पुलिस ने ऐसे 90 वाहनों को वापस लौटाया। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक के बाद उत्तराखंड की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। यात्रा स्थगित होने के बाद भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में गाडिय़ों में लोग आ रहे हैं। इन आने वाली सभी गाडिय़ों को उत्तराखंड की सीमा गोकुलपुर और झबरेड़ा सहारनपुर मार्ग गांव बीरपुर सीमा पुलिस चौकी पर पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि सभी गाडिय़ों को चेकिंग करने के बाद वापस भेजा जा रहा है। गुरुवार को लगभग 90 गाडिय़ां वापस भेजी गई है।