UTTARAKHAND

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रुडकी

बुधवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव के पास से एक युवक को अवैध शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने युवक के पास से शराब के 40 पव्वे बरामद किए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश कुमार, निवासी नन्हेड़ा अनन्तपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया।