HARIDWARUTTARAKHAND

युवाओं ने रक्तदाता के रूप में कराया रजिस्ट्रेशन

हरिद्वार

स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान और प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीपी त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. रविंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कई युवाओं ने रक्तदान किया व रक्तदाता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। यह अभियान 12 जनवरी से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक चलेगा। विधायक चौहान ने कहा कि विवेकानंद के द्वारा कहे गए शब्द पैसा तो सब कमाते हैं, पर आप दुआएं भी कमाओ, क्योंकि दुवाएं वहां काम आती हैं जहां पैसा काम नहीं आता। हमें इन शब्दों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान विवेकानंद के चित्र में पुष्प अर्पित करने वालों में ब्लड वलियंटर्स अनिल अरोड़ा, मनीष लखानी, रविश भटीजा, विशाल ननकानी, रोमेश सिंह, राजेंद्र, मधुर वासन, प्रदीप मौर्य, नवीन बिंजोला, मनोज चमोली, राकेश भंवर, राजेन्द्र तेश्वर, शिवम रावत, राखी जीतवान, रैना नय्यर, महावीर चौहान, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र चौहान, सिमरन, हिमांशु, नितिन शर्मा, सहलभ, मिथुन, ललित, संजय आदि शामिल रहे।