HARIDWARUTTARAKHAND

हरिद्वार में आज धूमधाम से मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व

हरिद्वार

हरिद्वार में लोहड़ी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शुक्रवार को विभिन्न बाजारों में जमकर रेवड़ी, मूंगफली, गजक सहित अन्य मेवों की खूब खरीदारी होगी। कुछ लोगों ने गुरुवार की रात को भी खरीदारी की। पंडित प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार शुक्रवार को शाम 8:35 से 9:45 के बीच अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त है। शहर सहित प्रदेश में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। रेवड़ी, तिल, गुड़, गजक और मूंगफली की जमकर खरीदारी हो रही है। पर्व को लेकर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल है। शुक्रवार को ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार, नया हरिद्वार समेत कई मोहल्लों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।