HARIDWARUTTARAKHAND

उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने लोक सेवा आयोग के सचिव को सौंपा मांग पत्र

हरिद्वार।  उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के नाम लिखे मांग पत्र को सचिव गिरधारी सिंह रावत को सौंपा। जिसमें बेरोजगार संघ ने जेई की परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के क्रमांक के अतिरिक्त नाम, पिता का नाम, प्राप्तांक और श्रेणी जैसी जानकारी समेत परिणाम जारी करने की मांग की है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में सचिव को सौंपे ज्ञापन में छह सूत्रीय मांगों में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की प्रतीक्षा सूची भी जारी करने की मांग की। लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा में भारी स्तर पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए इस पर कार्यवाही करने की मांग की। ऐसा न करने पर बेरोजगार संघ प्रेसवार्ता कर जनता के आगे साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।