HARIDWARUTTARAKHAND

आज धूमधाम से मनाई जाएगी रामानंद आचार्य की 723वां जयंती

हरिद्वार। जगतगुरु स्वामी रामानंद आचार्य की 723वां जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। आज संतों, महंतों, महामंडलेश्वर की उपस्थिति में शोभायात्रा के साथ जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। श्रीरामानंदीय वैष्णव मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस जयन्ती महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए उछाली आश्रम श्रवन नाथ नगर के अध्यक्ष महंत विष्णुदास ने बताया कि निंबार्क धाम रानी गली पीपल वाली गली भूपतवाला से शोभायात्रा शुरू होगी। श्रीअखंड परमधाम, आरटीओ चौक, सूखी नदी से भीमगोड़ा होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेगी। जहां से अपर रोड के रास्ते जूना अखाड़ा चौक, वाल्मीकि चौक से चित्रा टॉकीज से होती हुई रामानंद आश्रम आचार्य महापीठ श्रवण नाथ नगर में जाकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा का शुभारंभ श्रीमहंत परमेश्वर दास महाराज करेंगे। जबकि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा कनखल श्रीमहंत रविंद्र पुरी मुख्य अतिथि होंगे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे अति विशिष्ट होंगे।