दो नाबालिग लापता, तलाश शुरू
हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र से दो नाबालिग लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। एक नाबालिग पूर्व में भी दो बार बिना बताए घर से जा चुका है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के गांव दादूपुर गोविंदपुर से दो नाबालिगों के लापता होने की सूचना दी गई। बताया कि बच्चों का नाम अदनान ( 12 वर्ष) पुत्र इंतजार, निवासी गोपालपुर मंडावर बिजनौर यूपी एवं जुबेर आठ वर्ष पुत्र शहाबुद्दीन निवासी राजा का ताजपुर थाना नूरपुर बिजनौर हाल निवासीगण दादूपुर-गोविंदपुर है। बताया कि गुरुवार को दोनों बच्चे बिना बताए चले गए हैं। बताया कि एक बालक अदनान बिता बताए पूर्व में भी दो बार घर से जा चुका है। वह अपने साथ 350 रुपये लेकर गया है। बच्चों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही बच्चों को ढूंढ निकाला जाएगा।

