HARIDWARUTTARAKHAND

जोशीमठ आपदा एक मानवीय अपराध: स्वामी शिवानंद

हरिद्वार

मातृसदन के स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि जोशीमठ आपदा एक मानवीय अपराध है। एनटीपीसी परियोजना के चलते जोशीमठ विनाश के कगार पर पहुंच गया है।‌ उत्तराखंड सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। ऐसे में उत्तराखंड सरकार को जोशीमठ सहित देवभूमि उत्तराखंड को बचाने की चिंता है तो तत्काल सभी परियोजनाओं को बंद करने का आदेश जारी करना चाहिए।‌ स्वामी शिवानंद ने बताया कि मातृसदन आश्रम में आगामी फरवरी में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के वैज्ञानिक, संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं‌ न्यायालय को पत्र भेजकर जवाब मांगा जाएगा। सम्मेलन में जोशीमठ आपदा को लेकर वृहद विचार मंथन के बाद सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।