HARIDWARUTTARAKHAND

गंगा सभा चुनाव में श्रीकुंज खेमे ने गंगा पूजन के साथ किया प्रचार शुरू

हरिद्वार

गंगा सभा चुनाव के लिए श्रीकुंज खेमे की ओर से चुनाव लड़ रहे तीनों उम्मीदवारों सभापति पद के प्रत्याशी अनिल कौशिक, अध्यक्ष पद प्रत्याशी वीरेंद्र श्रीकुंज एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी आमेश शर्मा सराय वाले ने गंगा पूजन कर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। श्री कुंज खेमे के साथ गंगा पूजन कर चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। धड़े के महामंत्री सचिन कौशिक ने दावा किया कि इस बार श्री कुंज खेमा भारी बहुमत से जीत रहा है। चुनाव प्रचार जनसंपर्क अभियान में पंडित जगदीश अत्री, प्रेम खेवडिया, मनोज सिखोला, उमा शंकर वशिष्ठ, सचिन कौशिक, अंकुर पालीवाल, शिवकुमार कौशिक, भूपेंद्र पटवार, दीप कांत सराय वाले, श्यामसुंदर बिजली वाले, रमेश सिखौला, त्रिलोक चंद शर्मा, अश्वनी सिखौला, अखिलेश गोविंद शर्मा, प्रतीक मिश्रपुरी, सौरभ सिखौला, मनोज झा, शाश्वत वशिष्ठ, रजत शर्मा, शांतनु शर्मा, अभिनव शास्त्री, कन्हैया सिखौला, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, आदेश शर्मा, आदित्य शर्मा, दिनेश प्रधान, विपुल प्रधान, धीरज पालीवाल आदि मौजूद रहे।