UTTARAKHAND

चोरी के सरिये सहित युवक गिरफ्तार

रुडकी

झबरेड़ा पुलिस ने एक युवक को बुधवार देर रात कस्बे की एक दुकान के सामने बन रहे पीलर से सरिया चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया सरिया बरामद कर लिया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।कस्बा झबरेड़ा निवासी चरण सिंह की कस्बे के बस अड्डे के पास प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है। वह अपनी दुकान के सामने सीमेंट में लोहे के सरियों से पीलर खड़ा करने का कार्य करवा रहे हैं। रात के समय पीलर से लोहे के सरिया किसी ने चोरी कर लिया था। सुबह अपना सामान मौके पर न मिलने पर चरण सिंह ने थाना झबरेड़ा में सरिए चोरी होने की तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कस्बे के बस अड्डे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें एक व्यक्ति दुकान के सामने लगे पीलर से सरिया निकालकर ले जाता दिखाई दिया। सीसीटीवी के आधार पर मिली फोटो से गांव भगतोवाली निवासी विकास को पुलिस ने उसके घर से पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने सरिया चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से 13 किलो लोहे का सरिया बरामद किया गया। विकास के खिलाफ संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।