भाजपा लक्सर नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित
रुडकी।
भाजपा के लक्सर नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक कस्बे के एक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने अगले साल प्रदेश में प्रस्तावित विस चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। कार्यसमिति में लक्सर के 11 शक्ति केंद्रों की कार्यकारिणी का गठन करने की हिदायत भी दी गई। लक्सर विधायक संजय गुप्ता व जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दीपक जलाकर कार्यसमिति की बैठक की शुरूआत की। विधायक ने कहा कि प्रदेश व केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से विकास की योजनाओं को गति मिली है। सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। खासकर सडक़ें, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि के उत्थान पर सरकार फोकस कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉ. चौहान ने कहा कि अगले साल उत्तराखंड में विस चुनाव प्रस्तावित हैं। संगठन का संकल्प है कि आने वाले चुनाव में भपा पहले से भी ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाए। लेकिन इस संकल्प को पूरा करने की चाबी कार्यकर्ताओं के ही हाथ में है। मंडल प्रभारी लव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से तैयारी मुकम्मल करने की हिदायत दी। साथ ही विस के हर बूथ पर भाजपा के कम से कम दस सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम नाने व नगर मंडल के सभी 11 शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों के नाम भी जल्दी तय करने के निर्देश भी दिए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप व संचालन महामंत्री राजेश गुप्ता ने किया। बैठक में जितेंद्र चौधरी, गोपाल अग्रवाल, साधूराम वर्मा, डॉ. करुणेश शर्मा, अरविंद अग्रवाल, मोहित र्वा, शिवम त्यागी, भूपेंद्र निगम, राजवीर कश्यप, ममता गौतम, सविता पंवार, अनिता राजपुत, रमन देवी, विकास लेखराज, अनुज कश्यप आदि मौजूद रहे।

