UTTARAKHAND

डीएम ने किए नपां की बैठक और उसमें पारित प्रस्ताव निरस्त

रुडक़ी

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक अध्यक्ष के आवास पर बुलाने की शिकायत पर डीएम ने बैठक और उसमें पारित प्रस्ताव निरस्त कर दिए हैं। भगवानपुर विधायक ममता राकेश की ओर से इस मामले में शिकायती पत्र भेजा था। बताया कि 23 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्षा सहती देवी ने अपने आवास पर सभासदों को बुलाकर बैठक की। बैठक में करीब सात करोड़ के प्रस्ताव पास किए। बैठक अध्यक्ष के आवास पर बुलाई गई, जबकि नगर पंचायत का अपना कार्यालय है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश नगर पंचायत बोर्ड की पदेन सदस्य है। नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर बैठक पर विरोध जताया था। कहा गया कि नगर पालिका अधिनियम के अनुसार बैठक और उनकी प्रोसडिंग के नियम 86 के तहत बैठक कार्यालय या किसी सार्वजनिक स्थल पर की जा सकती है। नगर पंचायत भगवानपुर में कार्यालय उपलब्ध था, इसलिए बोर्ड की बैठक नगर पंचायत कार्यालय में होनी चाहिए थी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बैठक व प्रस्ताव निरस्त कर दिए हैं। और नगर पंचायत अध्यक्षा को बोर्ड की बैठकें समस्त सदस्यों की सुविधानुसार नगर पंचायत कार्यालय में ही कराने को कहा।