सीएम से की शराब और नशीले पदार्थ की बिक्री बंद कराने की मांग
हरिद्वार
मुख्यमंत्री से उत्तराखंड में शराब समेत सभी नशीली दवाओं-पदार्थों की बिक्री बंद कराने की मांग की गई। शनिवार को स्थानीय अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने सीएम को भेजे गए पत्र में उक्त मांग की। उन्होंने भेजे पत्र में बताया कि हर जगह शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री चल रही हैं। पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर लगातार शराब व नशीली चीजों पर लगाम लगाने के लिए मुहिम जारी है। पत्र में मुख्यमंत्री से शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

