HARIDWARSPORTSUTTARAKHAND

सद्भावना बढ़ाते हैं खेल-राव आफाक अली

हरिद्वार

हजारा ग्रंट में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच कलियर शरीफ तथा ाहीदावाला ग्रंट के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले वाले मैच में कलियर शरीफ ने जीत दर्ज की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक गली ने विजेता व उपविजेता टीमों तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरूस्कार प्रदान किए। राव आफाक अली ने कहा कि खेल सद्भावना को बढ़ाते हैं। आज के दौर में इसकी बेहद आवश्यकता भी है। खेल सेहत व समाज दोनों के लिए अच्छे हैं। खेलों से समाज में भाईचारा बढ़ता और ऊंच नीच का भेद मिटता हैं। टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के संयोजक अमजद अली रावत, आमिर खान व रहमान खान ने फूलमाला पहनाकर राव आफक अली का स्वागत किया। अमजद अली ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले की 32 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उस्मान प्रधान नरेश
हाजी साजिद, इसरार अहमद, गुलाम साबिर, भूरा ठेकेदार, नदीम, अफजाल, मास्टर जुबेर रावत, मुनफैद हामिद रावत चैधरी गुलसन्नवर, राव फहीम आदि मौजूद रहे।