उर्दू शिक्षक को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
हरिद्वार
उत्तराखंड में उर्दू भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए रुड़की के उर्दू शिक्षक मो. फुरकान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में दिल्ली की गालिब अकादमी में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई, डॉ. मेराज अहमद शिक्षा अधिकारी हरिद्वार, राष्ट्रीय अध्यक्ष वासिल चौधरी द्वारा दिया गया। देशभर के 100 शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया। मूलरूप से कासमपुर बुड़ाहेड़ी निवासी मो. फुरकान राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर रुड़की में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। विधायक खानपुर उमेश कुमार, विधायक कलियर हाजी मो. फुरकान, विधायक मंगलौर हाजी सरवत करीम अंसारी, अमीर हसन अंसारी, चौधरी महिपाल, सादात मसूद ने उन्हें बधाई दी है।

