जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे
हरिद्वार
गिरवर नाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट और हमरो स्वाभिमान ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से हरिद्वार के सुभाष घाट पर जरूरतमंद लोगों को कंबल और भोजन बांटा। इस दौरान मुख्य अतिथि युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि कलयुग में अन्न दान का विशेष महत्व है। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। गरीब असहाय निराश्रितों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। साथ ही महंत दिनेश दास और समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा तट पर गरीबों की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर कमल खड़का, अनीता छेत्री, सनी वर्मा, नितिन श्रोत्रीय, रामबहादुर, सचिन शर्मा, शिवलाल गवाली, राजेश कुमार सोनी, ललित सोनी, कमला देवी, सुजाता बेदी अनिता गवाली गीता देवी आदि उपस्थित रहे।

