CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

जेब कटाने की योजना बनाते तीन दबोचे

हरिद्वार

कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन जेब कतरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक ब्लेड कटर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि खड़खड़ी चैकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार अपने सहयोगी कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को तीन संदिग्ध नगर आये। जिनको हिरासत में लेकर उनकी तलाश ली गयी तो उनके पास से एक-एक ब्लेड कटर बरामद किये। जिनकों पकड़ कर चैकी लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम नकुल कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा हरिद्वार, विष्णु कश्यप पुत्र विनोद कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी हरिद्वार और शंकर दास गुप्ता पुत्र शत्रुघन निवासी घुमंत्रु बताते हुए खुलासा किया कि वह यात्रियों की जेब काटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।