शराब तस्कर को किया जिला बदर
हरिद्वार
थाना श्यामपुर क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोपी शंभू के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कई मुकदमे पंजीकृत थे। जिला कलक्टर न्यायालय द्वारा शंभू पुत्र बुद्धू निवासी चंडी घाट झुग्गी बस्ती, हरिद्वार को एक महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए। जिसे रविवार को थाना श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को चिड़ियापुर सीमा से बाहर करते हुए बिजनौर भेज दिया। जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने की है।

