SPORTS

रोहित शर्मा, केएल राहुल और सुरेश रैना के क्लब में शामिल हुए दीपक हुड्डा, टी20आई में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने

नई दिल्ली

शीर्ष क्रम  के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (104) के तूफानी शतक से भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर बनाया। दीपक ने मात्र 57 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन की बेहतरीन पारी खेली आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में शतकीय पारी खेलने वाले दीपक हुड्डा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जडऩे वाले चौथे भारतीय बन गए। उन्होंने 57 गेंद में 104 रन बनाये, जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल थे।
सुरेश रैना, रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद ञ्ज20ढ्ढ में शतक बनाने वाले दीपक हुड्डा चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। एक दशक से भी अधिक समय पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे, जिसके बाद शर्मा और राहुल ने भारत के लिए शतक जड़ा था। दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 47 रन बनाए थे।
भारतीय टीम के फुलटाइम कप्तान रोहित शर्मा ने 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। केएल राहुल ने दो शतक लगाए हैं, जबकि रैना और हुड्डा के नाम 1-1 शतक है।
ईशान किशन (3) का विकेट मात्र 13 के स्कोर पर गिरने के बाद दीपक ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 176 रन की बड़ी साझेदारी की। सैमसन ने 42 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। सूर्य ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।
दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल खाता खोले बिना 19वें ओवर में पवेलियन लौट  गए। उन्हें अपना 50वां मैच खेल रहे क्रैग यंग ने आउट किया। हर्षल पटेल का भी खाता नहीं खुला और वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने नौ गेंदों में नाबाद 13 रन बनाये। आयरलैंड के लिए मार्क ऐडेर ने तीन विकेट लिए लेकिन इसके लिए चार ओवर में 44 रन खर्च किए।