HARIDWARUTTARAKHAND

नक्शा निरस्त करने और मुकदम दर्ज करने की मांग को लेकर सीसीआर में हंगामा

हरिद्वार

  बहादराबाद में सहारा की जमीन की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सीसीआर में हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने नक्शा निरस्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उधर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।  सहारा और उसकी सहयोगी कंपनी की 555 बीघा जमीन की रजिस्ट्री पर प्रशासन की ओर से रोक लगाई गई है, लेकिन उससे पहले ही कई लोगों के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री की गई है।  शुक्रवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सीसीआर में इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ सिटी मनोज ठाकुर ने वार्ता की। एसडीएम के उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जमीन पर निवेशकों द्वारा निवेश किया गया था वह निवेशकों को दिए बिना ही धोखे से वह जमीन अन्य लोगों को बेच दी गई है और फर्जी प्रपत्र तैयार कर उसका नक्शा भी पास करा लिया गया है। कहा कि जिलाधिकारी ने जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक भी लगा दी गई इससे स्पष्ट होता है कि जमीन पर जो भी कार्य हुआ हैं, वह धोखाधड़ी व फर्जी पपत्रों के आधार पर हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में अतीश मिश्रा, आशीष मिश्रा, मेहरबान, संजय, कुर्बान, सुनीता, नीतू, माइकल, मंजू, सरिता, वसीला, जैनुल, अब्दुल सलाम, सुमन बडोनी आदि शामिल रहे।
विधायक से बहस:  दरअसल सीसीआर में शुक्रवार को दिशा की बैठक हो रही थी, जिस कारण अधिकारी से लेकर विधायक तक बैठक में पहुंच रहे थे। धरना समाप्त होने के बाद रमेश जोशी वापस जा रहे थे, तभी एक विधायक आ गए। जोशी और कार्यकर्ता विधायक से उलझ गए। हालांकि बाद में आसपास खड़े अधिकारियों ने मामला शांत किया।