HARIDWARUTTARAKHAND

भारत हिन्दू राष्ट्र है और हमेशा ही रहेगा: डॉ. उमाकांतानंद

हरिद्वार

श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं शाश्वतम आश्रम पीठाधीश्वर डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती ने कहा कि भारत हिंदुओं का स्थान है और हमेशा से ही हिन्दू राष्ट्र रहा है। आवश्यकता है तो बस कुछ व्यवस्थाओं को बदलने की। धर्म के आधार पर इस देश का बंटवारा आजादी के समय हुआ था तो जब पाकिस्तान में मुस्लिम बहुसंख्यक है और वह मुस्लिम राष्ट्र है। यह बात उन्होंने हिंदू राष्ट्र पर पूछे गए सवाल पर कही।
भूपतवाला क्षेत्र के भारत माता पुरम स्थित शाश्वतम आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती ने कहा कि शाश्वत सनातन धर्म का ही पर्यायवाची है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए विश्व भर के साठ से अधिक देशों में शाश्वत धाम विचार क्रांति द्वारा श्रीराम कथा एवं भागवत कथा के माध्यम से जनकल्याण हेतु प्रयासरत है। बताया कि विश्व कल्याण के लिए 12 मार्च से 18 मार्च तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कलयुग में मानवता को सही राह दिखाने वाली एकमात्र संजीवनी प्रभु श्रीराम की कथा है। जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है और उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
मॉरीशस से पधारे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश रामवन ने बताया कि महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती भारत सहित लगभग साठ देशों में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस मौके पर राकेश बुद्धेश्वर, डॉ. जितेंद्र सिंह, विमल कुमार, बेगराज सिंह, नवनीत कंसल, दीपक वैद्य आदि शामिल रहे।