विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
हरिद्वार
सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को मुख्य मुख्य अतिथि स्वामी रवि पुरी और विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दीक्षा कश्यप, प्रोतिम पांडेय, विहान, वेदांश ध्यानी, गौरव आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य करनेश कुमार सैनी ने विचार रखे। इस अवसर पर प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल अग्रवाल, नीरज मित्तल, डॉ. रमेश भाटिया, संजीव दत्ता आदि मौजूद रहे। संचालन भरोशानंद डबराल ने किया।

