कोतवाली नगर क्षेत्र से स्मैक तस्कर दबोचा
हरिद्वार
कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभाारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि पुलिस बीती शाम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम ललित उर्फ जंगली पुत्र शोभाराम कश्यप निवासी शिवगढ बस्ती रामलीला ग्राउण्ड कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

