HARIDWARUTTARAKHAND

नेताजी की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया

हरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती ’’पराक्रम दिवस’’ के अवसर पर चैनराय जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये सरस्वती वन्दना के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह के माध्यम से हमारी उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। कोविड-19 का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस जैसे-जैसे तरक्की कर रहा है, वैसे-वैसे नई-नई बीमारियां हमारे सामने आ रही हैं। रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। आपने एक यूनिट रक्तदान करके एक व्यक्ति की जान बचाई है। पहले लोग सही जानकारी न होने की वजह से रक्तदान करने से घबराते थे, लेकिन अब लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है तथा लोगों की धारणा में परिवर्तन आ रहा है एवं आज के सम्मान समारोह में ही ऐसे रक्तदाता हैं, जिन्होंने 08 बार, 16 बार, 33 बार, 40 बार तथा 46 बार रक्तदान किया है, जिन्हें हम बधाई एवं शुभकामनायें देते हैं, जो लोगों को रक्तदान के माध्यम से नया जीवन देने का महान कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. दिव्यांशा शर्मा आदि ने रक्तदान का महत्व एवं उद्देश्य, खून के प्रकार, रक्तदान का लाभ आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले जिन व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। उनमें सुश्री नेहा मलिक मुस्कान फाउण्डेशन, देवेन्द्र कुमार थापा, आलोक मरोलिया सीमेण्ट लक्सर, डॉ. नरेश चैधरी सचिव रेडक्रास, श्रसुभाष चन्द्र, दिनेश रावत समर्पण सेवा समिति, पत्रकार निशान्त खनी पत्रकार अरूण मिश्रा, पत्रकार कुलभूषण शर्मा, डॉ. इन्दौलिया शान्तिकुंज, डॉ. प्रिया चन्द्रा, अनिल अरोड़ा ब्लड रिलेशन, सन्त निरंकारी मण्डल, सुश्री रीना गौतम रोहन फाउण्डेशन, मधु वासन, नयन गुप्ता वेलनेस डायग्नोस्टिक हास्पिटल ज्वालापुर, विपिन बिष्ट साइनोकैम्प, प्रमोद शर्मा, भारत भूषण सैनी, एकम फार्मास्यूटिकल्स लि., हरमिलाप साहिब ट्रस्ट सोसाइटी, प्रवीन, रवीश भटिजा संकल्प वेल्फेयर सोसाइटी, योगेन्द्र ढिंगरा, डॉ. विकास दीप, सचिन गुप्ता रोटरी क्लब कनखल, लाइन्स क्लब, अनुुपम अग्रवाल प्रो. भल्ला कॉलेज, महताब आलम आदि नशा मुक्ति एवं जागृति मिशन, महिन्द्रा एण्ड महिन्दा सिडकुल, विकास गुलाटी सेवा ग्रुप, पहाड़ी महासभा, सांई कुटुम्ब शिवालिक नगर, संकल्प वेलफेयर सोसाइटी आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर डॉ. सीपी त्रिपाठी अधीक्षक चैनराय जिला महिला चिकित्सालय, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, महावीर, बड़ी संख्या में रक्तदाता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।