भारत का हिन्दू राष्ट्र बनना जरूरी : रविंद्र पुरी
हरिद्वार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कथा व्यास बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनना बहुत जरूरी है। भारत राम और कृष्ण का देश है। संत महात्मा कई सालों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं। मगर जब तक सरकार नहीं चाहेगी, तब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। यह बात उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कही।

