परिसीमन के सम्बन्ध में आपत्तियों की सुनवाई
हरिद्वार
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह की अधयक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नव सृजित नगर पंचायत पाडली गुर्जर, ईमली खेड़ा, ढण्ढेरा, सुल्तानपुर आदमपुर, एवं रामपुर वार्डों के परिसीमन के सम्बन्ध में आपत्तियों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मोमीन अंसारी, रविन्द्र कुमार, दौलत राम, गोपाल, वैभव, सुशील, बिट्टू, शुभम चैहान, विपिन सिंह, प्रदीप, जितेन्द्र चैहान आदि ने परिसीमन के सम्बन्ध में अपना-अपना पक्ष रखा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल, ईओ रामपुर, ईओ नगरपालिका ढण्ढेरा, ईओ सुल्तानपुर आदमपुर आदि उपस्थित रहे।

