HARIDWARUTTARAKHAND

महासंघ के तत्वावधान में हुआ पर्यावरण मित्रों का सम्मान

हरिद्वार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ हरिद्वार के तत्वाधान में गणतंत्र के गणों पर्यावरण मित्रें का सम्मान रक्तकेन्द्र जिला चिकित्सालय में डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. अनस जाहिद, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अध्यक्ष एसपी चमोली, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, जिला सचिव राकेश भंवर, उत्तराखंड मेडिकल लेब टेक्नीशियन एसओ के प्रदेश सचिव महावीर चैहान के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज द्विवेदी वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ अनस जाहिद ने कहा कि यह परंपरा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ द्वारा सफाई अभियान से चिकित्सालय को स्वच्छ रखने वाले हमारे पर्यावरण मित्रें की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश सचिव महावीर चैहान, मेडिकल लेब टेक्नीशियन एसो चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एसपी चमोली, जिला सचिव प्रदीप मौर्य ने कहा कि सफाई कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सालयों की रीढ़ हैं। चिकित्सालयों में रोगियों को स्वच्छ्ता का वातावरण और मधुर व्यवहार किया जाये और रोगी जल्द स्वस्थ्य होते हैं। जिला चिकित्सालय में निराश्रित वार्ड की साफ सफाई का जिम्मा सफाई नायकों के पास है और वो निराश्रित और अज्ञात की सफाई सम्बन्धी सेवा मन लगाकर करते हैं। संगठन सफाई सेवकों को नमन करता है। सम्मान पत्र पाने वालों में सन्नी मोगा, पदम, राजेन्द्र, करन, बिंदु, पूजा, मनीषा, निशांत, सुमित, रेखा, माया, पूनम, गीता, काला, राजकुमार, सीमा, बिजेंद्र कुमार, रवि, अंकित, अनिता, मेघा, किरन, बबली, सीमा इत्यादि रहे। संविदा कर्मचारियों, वार्ड व्वाय, वार्ड आया और राजकीय कर्मचारियों को 26 जनवरी को सम्मान पत्र दिए जाएंगे। नेतागणों ने कहा कि कर्मचारियों को सम्मान स्वास्थ्य विभाग की और से भी दिया जाना चाहिए, इनकी कोरोना काल की सेवाओं को भी नजरअंदाज किया गया है और आज तक कोरोना काल में किये गए कार्यो का प्रोहत्साहन भत्ता नही दिया गया। जबकि प्रदेश स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। सरकार और शासन का इस ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।