HARIDWARUTTARAKHAND

मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिलना गौरव की बात: सपा

हरिद्वार

केंद्र सरकार की ओर से यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान की घोषणा करने के बाद सपा नेताओं ने हर्ष जताया। एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान और महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि यह हमारे लिए उपलब्धि की बात है कि हमारे नेता स्व. मुलायम सिंह यादव को केंद्र सरकार द्वारा पद्म विभूषण जैसे सम्मान से नवाजा गया है। कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो गणतंत्र दिवस का महत्व समझते हैं। आज ही के दिन स्थापित हुए देश के संविधान को आज वर्तमान की भाजपा सरकार से खतरा है, क्योंकि वह लगातर लोकतंत्र को कमजोर करते हुए संविधानों का उलंघन करती आ रही है। इस मौके पर गोरखा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय मल, पंचपुरी रिक्शा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष मांगेराम, इसरार अंसारी, संदीप, राकेश, पप्पू, कमलेश, मोनू, विजय, जयराम, निलेश, राजू, पंकज, सुनील कुमार, तरुण शर्मा, आदि शामिल रहे।