HARIDWARUTTARAKHAND

कोतवाली नगर क्षेत्र से एक सटोरिया गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सट्टा खाईबाड़ को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर एक सट्टा खाईबाड़ को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व 2,930 रूपये की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम महेन्द्र पुत्र केशव सिंह निवासी गोकुलपुर नवादिया कटरा शाहजहांपुर यूपी हाल पंचपुरी टैªवल्स के पास झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।