कार की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत
हरिद्वार
रुड़की-हरिद्वार रोड स्थित बढ़ेडी राजपूतान में कार की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जब इसक लाल (70) वर्ष पुत्र रतिराम निवासी मसाई कला रुड़की अपनी मोपेड से लक्सर एक शादी में जा रहे थे। जैसे ही वह बढेडी राजपूतान चौक क्रॉस कर रहे थे तो हरिद्वार की ओर से सामने से आई कार ने मोपेड सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। मौके पर ही इसक लाल की मौत हो गई। शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि कार सवार मौके से भाग निकला। मृतक का पंचनामा कराकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक परिवार की ओर से शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

