रानीपुर क्षेत्र से चाकू के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने पथरी पावर हाउस के पास एक संदिग्ध नजर आया। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। जिसपर पुलिस को शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम उमेश गुप्ता पुत्र नरसिंह गुप्ता निवासी मकान नंबर 868 विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

