भैस चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, दो भैसें बरामद
हरिद्वार,
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गयी दो भैसें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में ंमुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वसीर पुत्र स्व. युसूफ निवासी सेक्टर -3 भेल रानीपुर हरिद्वार ने शुक्रवार को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि अज्ञात द्वारा उसकी दो भैंसों को चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने भैंस चोरों को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुट गयी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर भैंस चोरी करने वाले पांच आरोपियों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गयी दो भैंसें और चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया छोटा हाथी वाहन भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहित पुत्र मेहर चंद निवासी खडंजा कुतुबपुर लक्सर, लंकी पुत्र धर्म सिंह निवासी नूर नगर पुरकाजी मुजफ्फरनगर, दीपक पुत्र धर्म सिंह निवासी उपरोक्त, अमित पुत्र रिषिपाल निवासी ग्राम लालचंद वाला खानपुर हरिद्वार और राजन पुत्र इलम चंद निवासी उपरोक्त बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

