HARIDWARUTTARAKHAND

आपस में झगड़ते दो शांतिभंग में गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में झगड़ते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सेक्टर-2 बीएचएल में दो युवक सार्वजनिक स्थल पर किसी विवाद को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। जिनको आसपास के लोगों समेत राहगिरों ने उनको समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नहीं माने तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। ंआरोप है कि दोनों पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू देखे गये। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत मेें ले लिया। जिनको कोतवाली लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम राहुल चंचल पुत्र रामस्वरूप चंचल निवासी सतीघाट थाना कनखल और राजू उर्फ गंजू पुत्र करतार सिंह निवासी मायापुर बैराज कॉलोनी कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया। जिनको मेडिकल के बाद नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।