HARIDWARUTTARAKHAND

गंगा में कूदने से पूर्व ही पुलिस ने व्यक्ति को लिया कब्जे में

हरिद्वार

मानसिक रूप से परेशान सुसाइड करने के इरादे से हरिद्वार पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों की सूचना पर अमरापुर घाट से अपने सरंक्षण में ले लिया। जिसको समझा बुझाकर कोतवाली लाकर परिजनों के सुपूर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पूर्व में भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुका है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति अमरापुर घाट पर सुसाइड के इरादे से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अपने संरक्षण में लेकर उसको कोतवाली लाया गया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार पुत्र इंदरपाल सिंह निवासी बम्बूगढ़ पंडकी अमरोहा देहात यूपी बताते हुए खुलासा किया कि वह सुसाइड करने के इरादे से हरिद्वार पहुंचा है। वह पूर्व में भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुका है। उस वक्त भी पुलिस ने उसको बचा लिया था। पुलिस ने मामले की जानकारी मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रहे व्यक्ति के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन हरिद्वार पहुंचे और व्यक्ति को पुलिस ने समझा बुझा कर उनके सुपूर्द कर दिया।