HARIDWARUTTARAKHAND

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 2 लाख ठगे

हरिद्वार

एएनएम के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवती से दो लाख की रकम ठग ली गई। पीड़िता की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रोहिन पुत्री नसीम अहमद निवासी गांव सराय ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात दिनेश डोगरा पुत्र ब्रह्म पाल सिंह निवासी सुल्तानपुर आदमपुर से हुई थी। दिनेश ने उसे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए उसके शैक्षिक दस्तावेज ले लिए थे, जिसके बाद उसने भरोसा दिलाया था कि वह उसकी नौकरी एएमएम के पद पर लगवा देगा। आरोप है कि दिनेश ने उससे दो लाख की रकम ले ली, जिसके बाद एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया। जब वह ब्लॉक मुख्यालय पहुंची तब उसे ठगी की बात पता चली। आरोप है कि दिनेश ने रकम देने से भी इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि इस संबंध में दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उकसी तलाश शुरू कर दी गई है।