HARIDWARUTTARAKHAND

दिव्यांग सेवा केंद्र आज से होगा शुरू

हरिद्वार

संस्था समदृष्टि ,समता विकास, अनुसंधान मंडल के तत्वावधान में देशभर के 10 राज्यों में दिव्यांग सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। उत्तराखंड का दिव्यांग सेवा केंद्र हरिद्वार बहादराबाद स्थित जमालपुर कला में मंगलवार से प्रारंभ होगा। प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने बताया कि समदृष्टि, क्षमता विकास ,अनुसंधान मंडल (सक्षम ) दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली संस्था है। जिसके तत्वावधान में विगत हरिद्वार कुंभ में नेत्र कुंभ का आयोजन किया गया था। जमालपुर कला के दयाल एंक्लेव कॉलोनी में दिव्यांग सेवा केंद्र आज से प्रारंभ होने जा रहा है। जिले भर के दिव्यांगजन दिव्यांग सेवा केंद्र का लाभ उठाने आ सकते हैं।