CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

युवक को गोली मारने वाला दबोचा

हरिद्वार

गंगनहर क्षेत्र में युवक को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गांव तेलीवाला निवासी तमरेज पुत्र नूर हसन के भाई मुजम्मिल को गोली मार दी गई थी। इस संबंध में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे से भी कोई साक्ष्य नहीं मिला था। बताया कि पुलिस ने मुखबिर तंत्र के आधार पर 24 घंटे के अंदर आरोपी मनसूर पुत्र शेख जैनल निवासी ग्राम ताजपुर शेखपुरा थाना अमता जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल हाल निवासी मुर्गा फार्म तेलीवाला पाडली गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तेलीवाला से पनियाला जाने वाले पुलिया के पास दबोचा गया। जिसके कब्जे से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी अपराध रेखा यादव, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल मौजूद रहे।