शिवालिक नगर में पार्क का किया लोकार्पण
हरिद्वार
50 दिन 50 कार्य कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन शिवालिक नगर पी-217 के सामने पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पार्क को सोलर लाइट, ओपन जिम, झूले, घास, पौधारोपण, बैंच और घूमने के लिए पथ आदि आधुनिक सुविधाओं से तैयार किया गया है। पार्क में बुजुर्गों और महिलाओं को घूमने के साथ बच्चों को खेलने के लिए काफी सुविधाएं प्राप्त होगी।

